Breaking News

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री का निरीक्षण

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के आग्रह पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मढ़ौरा स्थित डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री का विशेष निरीक्षण करेंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री के विस्तार, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को और सुदृढ़ करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

SHARDA
विज्ञापन

सांसद रूडी ने बताया कि रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री पटना आगमन के उपरांत विशेष ट्रेन से सोनपुर होते हुए छपरा पहुंचेंगे। इसके बाद मढ़ौरा फैक्ट्री का निरीक्षण कर विभिन्न विकासात्मक संभावनाओं की समीक्षा करेंगे।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मढ़ौरा स्थित लोकोमोटिव फैक्ट्री भारतीय रेलवे और जनरल इलेक्ट्रिक (GE) की साझेदारी से स्थापित देश की अत्याधुनिक रेल इंजन निर्माण इकाइयों में से एक है। लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री उच्च क्षमता वाले आधुनिक रेल इंजनों के निर्माण के लिए जानी जाती है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जनरल इलेक्ट्रिक (GE) विश्व की प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक है, जिसकी स्थापना वर्ष 1892 में महान आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन की पहल से हुई थी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

ऊर्जा, परिवहन, विमानन और औद्योगिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में GE का वैश्विक योगदान रहा है। मढ़ौरा परियोजना भारत में आधुनिक रेल विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने तथा स्थानीय आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है।

आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान के तहत, यहां बने पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्यात इंजन जो अफ्रीकी देश गिनी के लिए था, को 20 जून, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें