नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। शनिवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में नगर निगम सभागार बना अखाड़ा, पिछले साल का हिसाब मांगने पर बढ़ा विवाद, बजट बैठक में जमकर हंगामा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अधिवेशन एवं सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम में सर्वसम्मति से पार्टी के संस्थापक एवं वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुशवाहा को आगामी कार्यकाल 2026-29 के लिए पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस मौके पर बिहार सहित देशभर से आए प्रतिनिधियों, प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी के अधिवेशन में देश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी पहचान: नालंदा की बावन बूटी, गया स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग इस मौके पर उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर कहा कि निरंतर विश्वास एवं जिम्मेदारी के लिए पार्टी के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के सभी सम्मानित, समर्पित और संघर्षिल साथियों का आभार। बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि दीपक प्रकाश बिहार मंत्रिमंडल में बने रहेंगे और जब तक राज्य में एनडीए सरकार रहेगी, तब तक उनका मंत्री पद सुरक्षित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमएलसी का टिकट नहीं मिलने का अर्थ यह नहीं है कि उनकी पार्टी या उनके बेटे की राजनीतिक भूमिका कम हो गई है। छपरा की बेटी दिव्यांशी सिंह ने रचा इतिहास, भारतीय वायु सेना में कमीशन पाने वाली पहली एनडीए महिला कैडेट बनीं सूत्रों के अनुसार उपेन्द्र कुशवाहा को एनडीए के शीर्ष नेतृत्व की ओर से यह मैसेज मिल गया कि दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेज दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनो में राज्यपाल को कुछ सदस्यों को मानोनयन करना है। इसी में दीपक प्रकाश को एडजस्ट किया जाएगा।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। शनिवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अधिवेशन एवं सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम में सर्वसम्मति से पार्टी के संस्थापक एवं वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुशवाहा को आगामी कार्यकाल 2026-29 के लिए पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस मौके पर बिहार सहित देशभर से आए प्रतिनिधियों, प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
1 / 2
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के अधिवेशन में देश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए।
इस मौके पर उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर कहा कि निरंतर विश्वास एवं जिम्मेदारी के लिए पार्टी के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के सभी सम्मानित, समर्पित और संघर्षिल साथियों का आभार।
बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि दीपक प्रकाश बिहार मंत्रिमंडल में बने रहेंगे और जब तक राज्य में एनडीए सरकार रहेगी, तब तक उनका मंत्री पद सुरक्षित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमएलसी का टिकट नहीं मिलने का अर्थ यह नहीं है कि उनकी पार्टी या उनके बेटे की राजनीतिक भूमिका कम हो गई है।
सूत्रों के अनुसार उपेन्द्र कुशवाहा को एनडीए के शीर्ष नेतृत्व की ओर से यह मैसेज मिल गया कि दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेज दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनो में राज्यपाल को कुछ सदस्यों को मानोनयन करना है। इसी में दीपक प्रकाश को एडजस्ट किया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।