Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में दुर्गा पूजा शामिल

नई दिल्ली: देश के लिए बड़ी खुशखबरी है। दुर्गा पूजा को अब विश्व स्तर पर मान्यता मिल गयी है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सांस्कृतिक इकाई यूनेस्को ने कोलकाता की दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल कर लिया है।

यूनेस्को की पेरिस में आयोजित अंतर सरकारी समिति के 16वें सत्र के दौरान कोलकाता में दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। बंगाल सरकार ने यूनेस्को से दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा देने की अपील की थी, जिसे यूनेस्को ने मंजूरी दे दी है।

दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल की राजधानी कोलकाता के हर गली-चौराहे और सड़कों पर सुबह से ही माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर पर माता की पूजा-अर्चना और मंत्र गूंजते रहते हैं। इसमें सभी धर्मों और संस्कृतियों के लोग शामिल होते हैं और यह त्योहार धीरे-धीरे देश के तमाम हिस्सों में फैलता जा रहा है।

Exit mobile version