Breaking News

निगरानी ने रिश्वत लेते पर्यवेक्षिका को किया गिरफ्तार

3 Min Read

पूर्वी चंपारण,19 दिसंबर (हि.स.)। जिले के केसरिया में निगरानी विभाग की टीम ने 4000 रुपये की घुस लेते हुए महिला पर्यवेक्षिका अंबालिका कुमारी को उसके दफ्तर से दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के मठिया पंचायत स्थित बनकट माफी निवासी जनार्दन प्रसाद के आवेदन के आलोक में कार्रवाई की गई। उन्होंने अपने आवेदन में यह आरोप लगाया है कि उनकी सेविका पत्नी से पोषाहार की राशि 13500 को पास करने के लिए महिला पर्यवेक्षिका द्वारा 4000 रुपये की नजराने की राशि मांग की गई। पैसा नहीं देने पर पोषाहार की राशि पास नहीं की गई जिससे आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के बीच पोषाहार वितरण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

केसरिया प्रखंड में कुल 214 आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या है, जिसमें 114 आंगनबाड़ी केंद्र की देखरेख महिला पर्यवेक्षिका अंबालिक कुमारी के नेतृत्व में होती है। तथा सभी आंगनबाड़ी केद्रो से पोषाहार की राशि पास करने के लिए नज़राने की राशि अवैधानिक वसूल की जाती है । यह मामला विगत कई महीनो से चल रहा था।

पर्यवेक्षिका को 4000 रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार के जितने मामले चल रहे हैं उनमें निगरानी टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, पर्यवेक्षिका को 4000 रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इनके ऊपर निगरानी कांड संख्या 111/ 25 के तहत कार्यवाही की गई है।

DOON
विज्ञापन

सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति

उन्होंने बताया कि सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है, और इसके तहत भ्रष्ट लोक सेवक के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है आम लोगों को भी भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही है जिसका सत्यापन करके कार्रवाई की जा रही है।आवेदक जनार्दन प्रसाद की पत्नी रीता देवी केंद्र संख्या 141 बनकट माफी की सेविका है। यहां बात देखी केसरिया ब्लॉक के पूर्व में कार्यरत अंचलाधिकारी अखिल कुमार मलिक को भी निगरानी विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया था।उसके बाद प्रखंड मुख्यालय में घूसखोर कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया था ठीक उसी तरह इस बार भी घूसखोरी कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें