Breaking News

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’

1 Min Read

नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ गाया गया। ‘वंदे मातरम्’ रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह ऐतिहासिक पल दिखा।

SHAILFORD
विज्ञापन

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का पूरा संस्करण बजाया गया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजाया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रीय गीत और फिर राष्ट्रगान का गायन हुआ। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की विरासत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य समारोह में लाल किले की प्राचीर पर की गई पुष्प सज्जा के केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज और उसके दोनों ओर हिंदी में ‘वंदे मातरम्’ लिखा हुआ था।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें