Breaking News

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय के विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 28 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिवालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव कोषांग, मंत्रिमंडल कक्ष, वित्त मंत्री का कार्यालय, अतिथि कक्ष सहित मुख्य सचिवालय के विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं और कार्य पद्धति की जानकारी ली।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यालय में अनुशासित रहकर पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी काम करें

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग समय पर कार्यालय आयें और बेहतर ढंग से कार्य का निष्पादन करें। कार्यालय में अनुशासित रहकर पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी काम करें ताकि कार्यों को ससमय पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे परिसर की साफ-सफाई नियमित हो। परिसर सुसज्जित और आकर्षक दिखे। परिसर एवं उद्यान क्षेत्र हरा-भरा रहे इसके लिए जहां जरूरत हो वहां पौधारोपण करायें। आगंतुकों के बैठने और उनकी सुविधाओं का भी ख्याल रखें। मुख्य सचिवालय को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने की योजना पर काम करें।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डॉ एस सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

SHARDA
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें