Breaking News

यूपी-बिहार सीमा पर सुरक्षा होगी और मजबूत, श्रीकरपुर चेक पोस्ट को मिला स्थायी स्वरूप

CT DESK
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Bihar, 10 जून (हि.स.)। जिले गुठनी उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित श्रीकरपुर चेक पोस्ट अब स्थायी स्वरूप में नजर आएगा। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने भूमि पूजन कर चेक पोस्ट के स्थायी निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस पहल को सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्रीकरपुर चेक पोस्ट दोनों राज्यों के बीच आवागमन की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम भूमिका निभाता है। अब तक यह चेक पोस्ट अस्थायी व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा था, जिससे बरसात और प्रतिकूल मौसम में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

स्थायी चेक पोस्ट बनने के बाद सीमा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी पहले से अधिक प्रभावी होगी। इससे अवैध कारोबार, शराब तस्करी, अपराधियों की आवाजाही तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई की क्षमता भी बढ़ेगी।

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि स्थायी चेक पोस्ट बनने से सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द इसका लाभ आम जनता और पुलिस प्रशासन को मिल सके।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें