Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

पद्मश्री रामचंद मांझी के घर पहुंचे जिलाधिकारी, किया सम्मानित

Chhapra: सारण जिले के वयोवृद्ध रंगकर्मी रामचंद्र मांझी को पद्मश्री पुरस्कार देने की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद उनके घर पर शुभकामना देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है.

सारण जिला के नगरा के तुजारपुर गांव में मंगलवार को जिलाधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे पहुंचे और उन्होंने पद्मश्री रामचंद्र मांझी को मुख्यमंत्री बिहार की ओर से पुष्पगुच्छ, शॉल भेंट कर सम्मानित किया.

जिलाधिकारी ने रामचंद्र मांझी से उनके कला के बारे में जानकारी हासिल की. साथ ही  परिवार और घर के बारे में भी जानकारी ली.

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सारण और बिहार के लिए गर्व का विषय है. भोजपुरी के लोक कलाकार को भारत सरकार के द्वारा पद्मश्री पुरस्कार मिलना गौरव की बात है. इस पुरस्कार से लोक कलाओं और कलाकारों के प्रति लोगों की रूचि बढ़ेगी. 

इस दौरान रामचंद्र मांझी ने जिलाधिकारी को संगीत नाटक अकादमी से प्राप्त अवार्ड भी दिखाया. वही भिखारी ठाकुर से जुड़े अपने स्मृतियों को साझा किया.

 

इस अवसर पर पद्मश्री रामचंद्र मांझी ने कहा कि उनको बहुत ख़ुशी है कि उनके लोक कला को सम्मान मिल रहा है. उन्होंने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का आभार जताया. 

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करें केंद्र सरकार: शैलेंद्र प्रताप

Exit mobile version