Chhapra: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, छपरा शाखा की ओर से स्थानीय ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 30 यूनिट से अधिक रक्तदान किया।
शिविर में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों, चिकित्सकों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। आयोजन के दौरान रक्तदान के महत्व को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
शिविर को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच, छपरा शाखा के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम के संयोजक रचित पोद्दार तथा सह संयोजक सिद्धार्थ अग्रवाल और पंकज चांदगोठिया ने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा का संदेश देने का प्रयास किया गया।

















