Breaking News

पत्नी के चरित्र पर शक के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

नई दिल्ली, 09 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने उसके दोस्त पर डंडें से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। आरोपित पति एक दिन पहले ही गुजरात से लौटा था और महिला का दोस्त उसी के घर में साथ ही रह रहा था। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रवि शर्मा के रूप में हुई है। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। इधर, आरोपित वारदात के बाद से फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने सोमवार को बताया कि रविवार सुबह 08.12 बजे गोकलपुरी थाने में एक घायल व्यक्ति के बारे में सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस गोकुलपुरी के डी-ब्लॉक में पहुंची जहां एक युवक घायल हालत में पड़ा मिला। उसे तत्काल उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि महिला अपने परिवार के साथ गोकलपुरी में किराये पर रहती हैं। परिवार में पति के अलावा दो बच्चे हैं। छानबीन के दौरान महिला ने पुलिस को बताया है कि पति बेरोजगार है। वह किसी काम से गुजरात गया था और शुक्रवार को ही वह लौटा था। घर पर महिला के दोस्त की मौजूदगी को लेकर अगले दिन महिला का पति से विवाद हुआ था। इससे पहले उसे पत्नी के दोस्त के घर पर रहने की जानकारी नहीं थी और पता चलने पर वह इस बात से नाराज था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

गत शनिवार की रात महिला ने अपने पति व दोस्त दोनों को खाना दिया तो पति ने खाना खाने से मना कर दिया। इसके बाद महिला का दोस्त छत पर सोने चला गया और महिला का पति भी कुछ देर बाद छत पर सोने का बहाना बनाकर वहीं गया। जबकि महिला बच्चों के साथ नीचे सोई हुई थी। रविवार सुबह जब महिला छत पर वापस जाकर पति व रवि को देखने गई तो रवि का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। सिर पर डंडे से हमले का निशान था और पास में ही खून से सना डंडा भी पड़ा हुआ था। जबकि महिला का पति मौके से फरार था। इसके बाद महिला ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें