Breaking News

देश के सबसे चर्चित और प्रभावशाली डीएम कौन हैं? फेम इंडिया ने जारी की सूची

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

– फेम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ डीएम 2026 सर्वे में कई चर्चित चेहरे शामिल- विकास, नवाचार और सुशासन के आधार पर चुने गए सर्वश्रेष्ठ डीएम

नई दिल्ली, 16 मई (हि.स.)। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट की ओर से जारी ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी-2026’ सर्वेक्षण के प्राथमिक परिणाम में देशभर के करीब 100 जिलाधिकारियों को शामिल किया गया है। बेहतर प्रशासन, जनसरोकार, विकास कार्यों, नवाचार, संकट प्रबंधन और प्रभावी गवर्नेंस के आधार पर तैयार इस सूची में कई चर्चित और लोकप्रिय जिलाधिकारियों को स्थान मिला है।

SHARDA
विज्ञापन

फेम इंडिया की ओर से बताया गया कि देश के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कार्यों का विस्तृत अध्ययन करने के बाद यह सूची तैयार की गई है। चयन प्रक्रिया में विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण और जनप्रतिक्रिया को प्रमुख आधार बनाया गया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

सर्वेक्षण में अधिकारियों का मूल्यांकन उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, त्वरित निर्णय क्षमता, संवेदनशीलता, जवाबदेह कार्यशैली, जनसंवाद और विकासोन्मुख सोच समेत 10 महत्वपूर्ण मानकों पर किया गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रारंभिक सूची में आंध्र प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, बिहार, मणिपुर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के जिलाधिकारियों को शामिल किया गया है।

सूची में राजस्थान की चर्चित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी टीना डाबी, उत्तर प्रदेश के रविन्द्र कुमार और विशाख जी अय्यर, बिहार के वैभव श्रीवास्तव और विवेक रंजन मैत्रेय, झारखंड के मंजूनाथ भजन्त्री, महाराष्ट्र के सौरभ कटियार और हरियाणा की नेहा सिंह जैसे कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

इसके अलावा एजीएमयूटी कैडर के अधिकारियों अंकित यादव, लक्ष्य सिंघल, मेकला चैतन्य प्रसाद, विशाखा यादव, सलोनी राय और सनी कुमार सिंह को भी सूची में स्थान दिया गया है।

फेम इंडिया के प्रबंध संपादक अनिल सिंह ने शनिवार को बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन जिलाधिकारियों को सम्मान और पहचान देना है, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर प्रशासन और जनहित के कार्यों से अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि चयनित अधिकारियों का विस्तृत स्टेकहोल्डर सर्वे कराया गया है और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलाधिकारियों को फेम इंडिया के विशेष अंक में प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा।

अनिल सिंह ने यह भी कहा कि यह सर्वे केवल लोकप्रियता के आधार पर नहीं, बल्कि अधिकारियों के वास्तविक कार्य, प्रशासनिक दक्षता और जनता के बीच उनकी सक्रिय भागीदारी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें