Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

सारण जिला भाजपा के अध्यक्ष बने रंजीत सिंह

सारण जिला भाजपा के अध्यक्ष बने रंजीत सिंह

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी ने सारण जिले रंजीत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है. सारण के साथ साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने 45 सांगठनिक जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है. गुरुवार की सुबह सुबह भाजपा ने अपने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जिसके अनुसार सारण में रंजीत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है.

जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रंजीत सिंह को बधाई देने वालो का ताता लगा रहा. मनोनित नए जिलाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के उत्थान के लिए विगत कई दशकों से कार्य कर रहे है.

इसके अलावे श्री सिंह संगठन के प्रकोष्ठ दायित्व निर्वहन के साथ साथ कई बार जिलास्तरीय कोर कमिटी कोर उपाध्यक्ष, सहित कई अन्य पदों पर अपनी महत्ती सहभागिता प्रदान करते हुए पार्टी के कार्यों में योगदान दिया है.

Exit mobile version