Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

गाँधी जयन्ती के अवसर पर आयुक्त ने किया माल्यार्पण

Chhapra: 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयन्ती के अवसर पर आयुक्त सारण प्रमंडल राबर्ट एल चोंग्थू , पुलिस उप महानिरीक्षक सारण क्षेत्र विजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक धुरत सायली शावला राम के द्वारा छपरा स्थित गाँधी चौक पर स्थापित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी. इस अवसर पर जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य लोगों ने भी महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन सारण के द्वारा किया गया था.

Exit mobile version