Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा किसान मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

Chhapra: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सारण जिला भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में जिला कार्यालय पर मनाई गई.

किसान बंधुओं एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

वहीं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया. जिसमें मुख्य रुप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह ने उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख चिंतक एवं संगठनकर्ता बताया. वे जनसंघ के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किए थे.

किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अर्द्धेन्दु शेखर ने उन्हें एकात्म मानववाद के प्रेरणा के रूप में भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप से प्रस्तुत किया.

किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अशोक कुमार ने सशक्त भारत के सोच वाले व्यक्ति के रूप में उनके सोच का गुणगान किया

इसमें मुख्य रूप से वार्ड पार्षद मुकेश पाण्डेय उर्फ चौधरी बाबा, पूर्व नगर महामंत्री सुनील कुमार मुंशी, वार्ड पार्षद संजीव कुमार भोदा, रमन कुमार, जानकी शरण सिंह, सुबोध कुमार आदि लोग मौजूद थे.

Exit mobile version