Breaking News

राम मंदिर चंदा प्रकरण के विरोध में 16 जुलाई को प्रदेश में कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

2 Min Read

पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे के मुद्दे को लेकर 16 जुलाई 2026 को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कांग्रेस कार्यकर्ता को लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर आयोजित इस राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन में पार्टी का आरोप है कि राम मंदिर के चंदे की आड़ में आस्था के नाम पर राजनीति की जा रही है तथा चढ़ावे के नाम पर भाजपा और आरएसएस द्वारा कथित रूप से बड़े पैमाने पर लूट की गई है। इन्हीं आरोपों के विरोध में कांग्रेस राज्यभर में प्रदर्शन करेगी।

DOON
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि धार्मिक आस्था को राजनीतिक लाभ का माध्यम बनाना और चढ़ावे से जुड़े मामलों में पारदर्शिता का अभाव गंभीर चिंता का विषय है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता की आवाज़ बुलंद करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से पूरे बिहार में विरोध दर्ज कराएगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों, पार्टी पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में आयोजित विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें