Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र की शुरुआत 24 जून से

पटना:  बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों,विधानसभा और विधान परिषद के छठे मानसून सत्र की शुरुआत 24 जून से शुरू होगी जो 30 जून तक चलेगी। शुक्रवार 24 जून को सत्र की शुरुआत होगी। 25 जून को शनिवार और 26 जून को रविवार होने की वजह से सदन की बैठक में नहीं होगी। जबकि 27 से लेकर 30 जून तक सदन चलेगा।

इस दौरान सदन में कई राजकीय विधेयक लाए जाएंगे। सरकार की तरफ से मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा।साथ ही गैर सरकारी संकल्प भी लिए जाएंगे।

राज्यपाल के सामने 24 जून को प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रति सदन पटल पर रखा जाएगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी उपस्थापन होगा।इसके बाद शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही समाप्त हो जाएगी।

25 और 26 जून को बैठक नहीं होगी।27 और 28 जून को राजकीय विधेयक एवं अन्य कार्य किए जाएंगे।29 जून को वित्तीय वर्ष 2022 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं विनियोग विधेयक पेश होगा।अंतिम दिन 30 जून को गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे।इस तरह से मॉनसून सत्र का समापन होगा।

Exit mobile version