Chhapra: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने सोमवार को पुलिस केंद्र में दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक (SI) विद्यानंद ठाकुर (निवासी-खगड़िया) के पार्थिव शरीर को ससम्मान अंतिम विदाई दी। सारण पुलिस में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (SI) विद्यानंद ठाकुर का रविवार को हृदयाघात से निधन हो गया था। इसके साथ ही उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द किया गया। बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी पहचान: नालंदा की बावन बूटी, गया स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग इसे भी पढ़ें: छपरा में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद ठाकुर का हृदयाघात से निधन इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक कंधा देकर अंतिम यात्रा हेतु रवाना किया गया तथा पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। स्व० विद्यानंद ठाकुर एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं कर्मठ पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। जेपीयू मोबिल कांड: छात्र नेता विशाल सिंह की गिरफ्तारी पर भड़का शोध छात्र संगठन वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस दुःख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है तथा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर जिले के अन्य वरीय एवं अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने सोमवार को पुलिस केंद्र में दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक (SI) विद्यानंद ठाकुर (निवासी-खगड़िया) के पार्थिव शरीर को ससम्मान अंतिम विदाई दी। सारण पुलिस में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (SI) विद्यानंद ठाकुर का रविवार को हृदयाघात से निधन हो गया था। इसके साथ ही उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द किया गया।
इसे भी पढ़ें: छपरा में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद ठाकुर का हृदयाघात से निधन
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक कंधा देकर अंतिम यात्रा हेतु रवाना किया गया तथा पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। स्व० विद्यानंद ठाकुर एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं कर्मठ पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस दुःख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है तथा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर जिले के अन्य वरीय एवं अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।