नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने क्रिकेट टूर्नामेंट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राहुल ने 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन ठोक दिए। इस पारी के साथ वह आईपीएल इतिहास में 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया था। सारण में पल्स पोलियो अभियान जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ, 28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा राहुल की यह पारी कई मायनों में ऐतिहासिक रही। छपरा जिला अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को होगा आयोजन यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय का यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया है। इसके साथ ही वह ओवरऑल आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे बड़े स्कोरर बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (175*) और ब्रेंडन मैकुलम (158) ही हैं। शिक्षकों की लड़ाई सड़क, सदन और न्यायालय तक लड़ेंगे : डॉ. राहुल राज गेल ने 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था। वहीं मैकुलम ने 2008 में केकेआर की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ बनाया था। राहुल ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के जड़ते हुए मैदान के हर कोने में रन बनाए और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को 264/2 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। उनकी यह पारी न सिर्फ एक मैच विनिंग नॉक थी, बल्कि रिकॉर्ड बुक में दर्ज होने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि भी बन गई।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने क्रिकेट टूर्नामेंट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।
विज्ञापन
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राहुल ने 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन ठोक दिए। इस पारी के साथ वह आईपीएल इतिहास में 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया था।
यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय का यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया है। इसके साथ ही वह ओवरऑल आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे बड़े स्कोरर बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (175*) और ब्रेंडन मैकुलम (158) ही हैं।
गेल ने 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था। वहीं मैकुलम ने 2008 में केकेआर की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ बनाया था।
विज्ञापन
राहुल ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के जड़ते हुए मैदान के हर कोने में रन बनाए और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को 264/2 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। उनकी यह पारी न सिर्फ एक मैच विनिंग नॉक थी, बल्कि रिकॉर्ड बुक में दर्ज होने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि भी बन गई।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।