Breaking News

निशांत कुमार 3 मई से निकलेंगे बिहार यात्रा पर, जानेंगे जनता की राय

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 21 अप्रैल (हि.स.)। जदयू नेता निशांत कुमार बिहार यात्रा का एलान कर दिया है। मंगलवार काे प्रदेश पार्टी कार्यालय में मगध एवं पटना-2 प्रमंडल क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक खत्म हाेने के बाद निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत में अपनी बिहार यात्रा का एलान किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

निशांत कुमार ने कहा कि 3 मई से वे बिहार यात्रा पर निकलेंगे और जनता के बीच जाएंगे। यात्रा के दाैरान जिलों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और अपने पिता द्वारा किये गए कार्यों को जनता के बीच रखेंगे और उनकी राय भी जानेंगे। इस यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय झा जी समेत पार्टी के कार्यकर्ता मेरे साथ रहेंगे।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

निशांत कुमार ने मगध एवं पटना-2 प्रमंडल के कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, आरा नगर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, गया नगर, नवादा के जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

SHARDA
विज्ञापन

निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना तथा उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना हमारा मुख्य उद्देश्य है और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार की बागडोर संभालने के बाद नीतीश कुमार ने

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया तथा कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से व्यापक बदलाव लाया। साथ ही अपहरण उद्योग पर रोक लगाकर कानून का राज स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में दलित, पिछड़़ा, अतिपिछड़़ा, अल्पसंख्यक सहित समाज के गरीब और वंचित वर्गों के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। साइकिल, पोशाक एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं ने सामाजिक बदलाव लाया और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डाला।

उन्होंने बताया कि पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर औसतन मरीजों की संख्या मात्र 39 थी, जो अब बढ़़कर 11 हजार से अधिक हो गई है। वहीं कुल बिजली खपत 700 मेगावाट से बढकर लगभग 9 हजार मेगावाट हो गई है तथा प्रति व्यक्ति बिजली खपत 70 यूनिट से बढकर करीब 360 यूनिट तक पहुँच गई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नीतीश कुमार के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएँ और संगठन को मजबूत बनाएं।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधीजी’ पस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें