नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी गई है, जिसमें भारतीय खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्म श्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। यह सम्मान विभिन्न खेलों और पीढ़ियों में भारतीय खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले खिलाड़ियों के योगदान को मान्यता देता है। रोहित शर्मा ने पुरुष क्रिकेट में अपने नेतृत्व और निरंतर प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है, जबकि हरमनप्रीत कौर ने महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाते हुए युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम किया है। पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। सम्राट चौधरी ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां इस वर्ष भारतीय टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। वे 2026 में यह सम्मान पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। इसके अलावा महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया, बलदेव सिंह, भगवानदास रायकर और के. पजनीवेल को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, पथराव और पुलिस वाहन में आगजनी, हिरासत में संदिग्ध केन्द्र सरकार ने सीजेपी की मांगे मानी, छात्रों ने की आंदोलन खत्म करने की घोषणा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी गई है, जिसमें भारतीय खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्म श्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है।
विज्ञापन
यह सम्मान विभिन्न खेलों और पीढ़ियों में भारतीय खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले खिलाड़ियों के योगदान को मान्यता देता है। रोहित शर्मा ने पुरुष क्रिकेट में अपने नेतृत्व और निरंतर प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है, जबकि हरमनप्रीत कौर ने महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाते हुए युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम किया है। पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष भारतीय टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। वे 2026 में यह सम्मान पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। इसके अलावा महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया, बलदेव सिंह, भगवानदास रायकर और के. पजनीवेल को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।