Breaking News

शीतलहर को लेकर जिला प्रशासन का आदेश, 10वीं तक के विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित

1 Min Read

Chhapra: वर्तमान में जिले में जारी शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला दंडाधिकारी, सारण वैभव श्रीवास्तव द्वारा एहतियातन महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार सारण जिला अंतर्गत सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 10वीं तक की पठन-पाठन गतिविधियों पर दिनांक 21 दिसंबर 2025 तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

वहीं, कक्षा 10वीं से ऊपर की कक्षाएं निर्धारित समयावधि के अनुसार पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संचालित की जाएंगी, ताकि छात्रों को ठंड के प्रतिकूल प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।

जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

DOON
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी उचित निर्णय लिए जाएंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें