Breaking News

छपरा में युवक की ईंट-पत्थर से पीट पीट कर हत्या

2 Min Read

सारण, 22 सितंबर (हि.स.)। शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित संवेदनशील पुलिस लाइन से सटे हवाई अड्डा परिसर में बीती रात करीब एक युवक की ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

मृतक मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले सचिन कुमार है, जो छपरा के गांधी चौक स्थित एक मिठाई दुकान में काम करता था।घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राम पुकार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने आनन-फानन में पूरे इलाके को सील कर दिया गया।वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि मृतक के साथी शुरुआती दौर में बताया कि टहलने के दौरान ऑटो सवार बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर हमला कर दिया, जिसके बाद वह जान बचाकर भागा। उसने डायल 112 और दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी।पूछताछ के दौरान मृतक के साथी के बयानों में कई विरोधाभास पाए गए। पुलिस को गुमराह करने के बावजूद लगभग डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद झाड़ियों से सचिन का शव बरामद हुआ।

DOON
विज्ञापन

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जांच के दौरान मनोहर कुमार के कान के अंदर भी खून के निशान मिले। पुलिस ने घटनास्थल के पास छुपाए गए उसके फटे व खून से सने कपड़े, मृतक का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त ईंट-पत्थर बरामद कर लिए हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस फिलहाल संदिग्ध मनोहर कुमार से पूछताछ कर रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें