Breaking News

वार्षिक उर्स में नीतीश कुमार ने मजार पर की चादरपोशी

2 Min Read

पटना: पटना हाईकोर्ट परिसर के उत्तरी गेट के समीप स्थित हजरत शाह जलाल शहीद की दरगाह पर आयोजित तीन वार्षिक उर्स समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चाैधरी एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य तथा सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ शामिल हुए।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

दरगाह पर श्रद्धापूर्वक चादरपोशी के बाद पत्रकाराें से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सामाजिक सद्भाव की रही है। उर्स जैसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि उर्स का यह पवित्र अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देता है। बिहार में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता की मजबूत परंपरा रही है। उन्होंने प्रदेश की तरक्की, अमन-चैन एवं खुशहाली के लिए दुआ की।

DOON
विज्ञापन

अशोक चैधरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल हैं। हमें मिल-जुलकर समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मौके पर मंत्री जनाब जमा खां, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ईरशादउल्लाह, पूर्व सांसद जनाब अशफाक करीम सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें