Breaking News

छपरा–दिल्ली के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेल मंत्री 19 जून को करेंगे शुभारंभ

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: छपरा-दिल्ली (आनंद विहार) एक्सप्रेस रेल सेवा का आगामी 19 जून 2026 को शुभारंभ किया जाएगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस संबंध में सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि सारण की लंबे समय से चली आ रही मांगों के अनुरूप क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण रेल सौगात मिलने जा रही है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

आगामी 19 जून को केंद्रीय रेल मंत्रीअश्विनी वैष्णव एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छपरा पहुंचकर नई छपरा-दिल्ली (आनंद विहार) एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस नई रेल सेवा के प्रारंभ होने से सारण एवं आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली से सीधा एवं सुविधाजनक संपर्क प्राप्त होगा।

सांसद ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पटना आगमन के उपरांत सोनपुर होते हुए छपरा पहुंचेंगे तथा नई रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सारण एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बेहतर एवं सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सांसद रूडी ने कहा कि सारण में रेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को लेकर रेल मंत्रालय लगातार सकारात्मक पहल कर रहा है। उन्होंने रेल मंत्री को छपरा एवं सारण क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं तथा लंबित मांगों की भी जानकारी उपलब्ध कराई है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें