बदरीनाथ/केदारनाथ, 15 जून (हि.स.)। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने सोमवार को उत्तराखंड स्थित भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये का दान भी दिया। बीकेटीसी के अनुसार अंबानी ने सबसे पहले बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम में बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। दोनों धामों में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर प्रसाद भेंट किया। इस दौरान अंबानी ने बीकेटीसी को बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए पांच करोड़ रुपये और केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए पांच करोड़ रुपये के दो चेक सौंपे। Bihar: सीवान में करंट की चपेट में आए लोग, कई झुलसे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को उदार सहयोग दिया है, जिसके लिए समिति उनकी आभारी है। ‘धमाल 4’ का पहला गाना ‘चटनी’ रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में नजर आए सितारे बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज मौनू पंचभैया, रजनीश भट्ट,मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, पूर्व सीईओ बीडी सिंह, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, प्रमोद नौटियाल, भूपेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। छपरा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा, डीआरएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा केदारनाथ धाम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, सदस्य डा.विनीत पोस्ती प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी पुजारी टी गंगाधर लिंग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी जेई विपिन कुमार, विवेक शुक्ला,दीपक पंवार,सूरज जमलोकी आदि मौजूद रहे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
बदरीनाथ/केदारनाथ, 15 जून (हि.स.)। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने सोमवार को उत्तराखंड स्थित भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये का दान भी दिया।
विज्ञापन
बीकेटीसी के अनुसार अंबानी ने सबसे पहले बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम में बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। दोनों धामों में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर प्रसाद भेंट किया। इस दौरान अंबानी ने बीकेटीसी को बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए पांच करोड़ रुपये और केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए पांच करोड़ रुपये के दो चेक सौंपे।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को उदार सहयोग दिया है, जिसके लिए समिति उनकी आभारी है।
बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज मौनू पंचभैया, रजनीश भट्ट,मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, पूर्व सीईओ बीडी सिंह, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, प्रमोद नौटियाल, भूपेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
केदारनाथ धाम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, सदस्य डा.विनीत पोस्ती प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी पुजारी टी गंगाधर लिंग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी जेई विपिन कुमार, विवेक शुक्ला,दीपक पंवार,सूरज जमलोकी आदि मौजूद रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ