पटना, 12 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के खान-भूतत्व एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर ईंधन बचत एवं संसाधनों के संयमित उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने निर्णय लिया है कि वे अपने सरकारी कार्यों के लिए केवल एक ही सरकारी वाहन का उपयोग करेंगे। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री डालने वालों के खिलाफ 4 महीने में 128 एफआईआर उन्होंने कहा कि देशहित में ऊर्जा संरक्षण आज समय की आवश्यकता है और प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकारी संसाधनों का मितव्ययी उपयोग प्रशासनिक जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के भीतर दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा के दौरान जहां रेल सेवा उपलब्ध होगी, वहां वे ट्रेन से ही यात्रा करना प्राथमिकता देंगे। इससे न केवल इंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत मंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी पहलें ही बड़े परिवर्तन का आधार बनती हैं। यदि जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करें, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा होगी। उन्होंने राज्य के लोगों से भी अपील की कि वे दैनिक जीवन में ईंधन एवं ऊर्जा की बचत को अपनी आदत का हिस्सा बनाएं और पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सहभागी बनें।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 12 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के खान-भूतत्व एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर ईंधन बचत एवं संसाधनों के संयमित उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।
विज्ञापन
मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने निर्णय लिया है कि वे अपने सरकारी कार्यों के लिए केवल एक ही सरकारी वाहन का उपयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि देशहित में ऊर्जा संरक्षण आज समय की आवश्यकता है और प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।
डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकारी संसाधनों का मितव्ययी उपयोग प्रशासनिक जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के भीतर दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा के दौरान जहां रेल सेवा उपलब्ध होगी, वहां वे ट्रेन से ही यात्रा करना प्राथमिकता देंगे। इससे न केवल इंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।
मंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी पहलें ही बड़े परिवर्तन का आधार बनती हैं। यदि जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करें, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा होगी।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य के लोगों से भी अपील की कि वे दैनिक जीवन में ईंधन एवं ऊर्जा की बचत को अपनी आदत का हिस्सा बनाएं और पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सहभागी बनें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।