पटना, 11 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री के रूप में सोमवार को नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद मंत्री नीतीश मिश्रा ने राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में डिजिटल तकनीक, नवाचार और तकनीकी निवेश की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य करेगी। Bihar Cabinet | 11 प्रस्तावों पर मुहर, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटेगी उन्होंने कहा कि राज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सरकार तकनीक के माध्यम से बिहार को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार को सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है। इसके लिए तकनीकी निवेश को आकर्षित करने और युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 11 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री के रूप में सोमवार को नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पदभार संभालने के बाद मंत्री नीतीश मिश्रा ने राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में डिजिटल तकनीक, नवाचार और तकनीकी निवेश की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सरकार तकनीक के माध्यम से बिहार को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी।
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार को सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है। इसके लिए तकनीकी निवेश को आकर्षित करने और युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।