Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा इस वर्ष का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम: शाही स्वीडिश विज्ञान अकादमी ने अमेरिका की कैरोलिन आर बर्टोजी व के बैरी शार्पलेस और डेनमार्क के मोर्टन मेल्डल को ‘क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए’ संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान में 2022 का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की है।

बुधवार को शाही स्वीडिश विज्ञान अकादमी ने बताया कि शार्पलेस और मेल्डल ने क्लिक केमिस्ट्री के रूप में रसायन विज्ञान के एक क्रियात्मक प्रकार की नींव रखी है, जिसमें अणु-संबंधी रचक खंड जल्दी और कुशलता से एक साथ जुड़ते हैं। बैरी शार्पलेस और मोर्टन मेल्डल ने केमेस्ट्री के फंक्शनल फार्म ‘क्लिक केमेस्ट्री’ की नींव रखी है। कैरोलिन बर्टोजी ने क्लिक केमिस्ट्री को एक नए आयाम पर पहुंचाया है और जीवित जीवों में इसका उपयोग करना शुरू कर दिया है।

नोबेल रसायन विज्ञान समिति के सदस्य प्रो ओलोफ रामस्ट्रॉम ने बताया कि नोबेल पुरस्कार के तहत तीनों को संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (तकरीबन 8.20 करोड़ रूपये) की राशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि विश्व का सबसे प्रतिष्ठित यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिए जाते हैं।

Exit mobile version