Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

अंडर-19 कंडीशनल कैंप आयोजन समिति के अध्यक्ष बने वरुण प्रकाश

Chhapra: सारण जिला क्रिकेट संघ की बैठक संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 24 अगस्त से लेकर 14 सितंबर तक अंडर-19 कंडीशनल कैंप के आयोजन के लिए कई निर्णय लिए गए। इसका आयोजन सारण जिला में होना है।


सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई। इस कंडीशनर कैंप के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसका अध्यक्ष वरुण प्रकाश को बनाया गया है। सचिव राजेश फैशन, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, कुमार शशि भूषण, दिनेश पर्वत, रविशंकर सिंह, रवि कुमार यादव, मैदान समिति के कैसर अनवर को बनाया गया है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष वरुण प्रकाश ने बताया कि सारण के लिए गर्व की बात है। इस तरीके का आयोजन सारण की धरती पर हो रहा है। सारी समितियों का गठन कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी सारण जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने दी।

Exit mobile version