Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

भारत ने रचा इतिहास, हरिकोटा से हुआ चंद्रयान 2 का सफल प्रक्षेपण

New Delhi: चंद्रयान-2 दोपहर 2:43 बजे श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया. चंद्रयान-2 को चांद पर पहुंचने में 48 दिन लगेंगे.

चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान 22 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक पृथ्वी के चारों तरफ चक्कर लगाएगा. इसके बाद 13 अगस्त से 19 अगस्त तक चांद की तरफ जाने वाली लंबी कक्षा में यात्रा करेगा. 19 अगस्त को ही यह चांद की कक्षा में पहुंचेगा. इसके बाद 13 दिन यानी 31 अगस्त तक वह चांद के चारों तरफ चक्कर लगाएगा.

फिर 1 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चांद के दक्षिणी ध्रुव की तरफ यात्रा शुरू करेगा. 5 दिन की यात्रा के बाद 6 सितंबर को विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. लैंडिंग के करीब 4 घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से निकलकर चांद की सतह पर विभिन्न प्रयोग करने के लिए उतरेगा.


यहाँ देखें VIDEO 

Exit mobile version