Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र से बरामद युवती के शव की हुई शिनाख्त, घर वालों पर ही लगा हत्या का आरोप

Chhapra: शहर के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र से बरामद युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। शव की पहचान सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गाँव के निवासी भिखम सिंह की पुत्री मनीष कुमारी (22) के रूप में हुई है। प्रथम दृष्ट्या मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत होता है।

बताया जा रहा है कि विगत दिनों उसी गाँव के निवासी लड़की के कथित प्रेमी कुणाल कुमार सिंह की हत्या कर उसके शव को दफन दिया गया था। जिसे बाद में युवक के परिजनों ने पुलिस के सहयोग से बरामद किया। इसी मामले में लड़के के परिवार वालों ने लड़की समेत उसके परिवार वालों को नामजद आरोपी बनाया था और सहाजितपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लड़की के परिवार वाले लड़का और लड़की दोनों को फरार बता रहे थे। लेकिन पहले लड़के और बाद में लड़की का शव बरामद होने से पूरा मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। लड़की के परिवार वाले फिलहाल फरार हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच और फरार परिजनों के गिरफ़्तारी के प्रयास में जुटी है।  

इस मामले को लेकर सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि 13अगस्त को एक नवयुवक कुणाल सिंह का शव सहाजितपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। उसी प्रकरण में बताया गया की एक युवती भी गायब है। जिसका शव मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र से बरामद किया गया हैं। लड़की के शव की पुलिस टीम ने शिनाख्त की है। उसका नाम मनीषा कुमारी है। इस मामले में लड़की के एक परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version