Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

रोटरी सारण ने किया “आभार” कार्यक्रम का आयोजन

Chhapra: रोटरी सारण ने सत्र 2022-23 के समापन पर “आभार” कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे अध्यक्ष सोहन गुप्ता एवं सचिव दिनेश कुमार ने अपने सत्र 2022-23 में बेहतर कार्य करने वाले साथियों को सम्मानित भी किया।  जिसमें पूर्व अध्यक्ष रो0 अजय कुमार (डाटाप्रो) को बेस्ट रोटेरियन ऑफ़ द ईयर से सम्मानित किया गया। वहीँ रो0 राजेश गोल्ड को बेस्ट प्रोजेक्ट चेयरमैन तो रो0 राजेश फैशन को “द पिल्लर” के रूप में सम्मानित किया गया। 

रो0 मुकेश कुमार गुप्ता को बेस्ट अटेंडेंस तो रो0 राम कृष्ण सिंह को बेस्ट कॉन्ट्रिब्यूशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। रो0 महेश कुमार गुप्ता को बेस्ट इमर्जिंग लीडर तो रो0 डॉ0 आशुतोष कुमार दीपक को आउटस्टैंडिंग रोटेरियन तथा रो0 सुनील कुमार सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग रोटेरियन तो रो0 बासुकी को बेस्ट परफ़ॉर्मर अवार्ड से सम्मनित किया गया।  रो0 शम्भू कुमार को स्पॉट लाइट अवार्ड तो रो0 पंकज कुमार को बेस्ट मेंटरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

अध्यक्ष रो0 सोहन कुमार गुप्ता ने अपने भाषण में कहा कि वैसे तो आप सभी सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया। जिसमे से उपरोक्त रोटेरियन ने पुरे सत्र 2022-23 में रोटरी सारण को बेहतर सहयोग किया है।  उन्होंने इस सत्र 2023-24 के अध्यक्ष रो0 प्रदीप कुमार को शुभकामना दी तथा आश्वश्त किया कि मै अपने अनुभव का इस्तेमाल एवं सहयोग मै आगे भी करता रहूँगा।

इस कार्यक्रम में रो0 राकेश कुमार, चन्द्रकान्त द्विवेदी, मदन प्रसाद, विकाश कुमार, रमाकांत समेत लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version