Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

बनियापुर प्रखंड में हुई बिहार जातीय आधारित गणना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

Chhapra: बिहार जातीय आधारित गणना की विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा प्रखंड कार्यालय बनियापुर में की गई।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि गणना कार्य में प्रतिनियुक्ति सभी कर्मी चार्ज स्तर पर रिपोर्टिंग कर लिया गया हैं। गणना कार्य हेतु पूर्व में गठित कोषांग क्रियाशील हो गए हैं। गणना कार्य हेतु पूर्व में प्रतिनियुक्ति प्रगणक, पर्यवेक्षक, और अन्य कर्मी जिनका अन्यत्र स्थानांतरण हो गया है वे अपने पूर्व के चार्ज कार्यालय में योगदान कर दिए हैं।

उप विकास आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी कर्मियों/पदाधिकारियों को नए उत्साह के साथ बिहार जातीय आधारित गणना कार्य में जुट जाने की बात कही गई।

Exit mobile version