Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

होली एवं शब-ए-बरात पर्व के मद्देनजर विभिन्न थानों में हुई शांति समिति की बैठक

Chhapra: होली एवं शब -ए – बरात पर्व के मद्देनजर  विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक हुई.

नगर थाना, भगवान बाजार थाना, कोपा थाना, गड़खा थाना, बनियापुर थाना, मुफस्सिल थाना, जनता बाजार थाना, मकेर थाना, एकमा थाना, सहजीतपुर थाना एवं गौरा ओपी सहित विभिन्न थानों/ओपी में शांति समिति का बैठक किया गया जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी एवं कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.

शांति समिति की बैठक में निम्नांकित बिंदुओं पर आम सहमति बनी
1. DJ पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा इसका उल्लंघन करने वाले डीजे मालिको/संचालकों पर विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
2. अश्लील गाने प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई कारवाई की जाएगी।
3. दोनो पर्वों को सौहाद्रपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न किया जायेगा।
4. इस दौरान वाहन चालकों द्वारा धीमी गति से वाहन चलाया जाएगा अन्यथा उनकी जान भी जा सकती है।
5. इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा।

Exit mobile version