Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त ने की पहल, समस्याओं को जाना, जल्द निपटारा का दिया आश्वासन

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र की  तमाम समस्याओं के निपटारे के लिए छपरा नगर निगम के नव पदस्थापित नगर आयुक्त सुमित कुमार (IAS) ने नई पहल की। इसके तहत उन्होंने शहर के व्यावसायिक, फूटपाथ विक्रेता संघ और पत्रकारों से निगम क्षेत्र में व्याप्त तमाम समस्याओं को जाना। 

इस दौरान शहर में जाम, जलजमाव, सफाई, अतिक्रमण, पानी की पाइप लाइन, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय से संबंधित समस्या और सुझावों पर बातचीत हुई। निगम क्षेत्र के विभिन्न वाडों में व्याप्त समस्याओं को नगर आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को नोट करते हुए कारवाई करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के जल्द निपटारे का आश्वासन दिया है।  

वहीं बैठक के उपरांत नगर आयुक्त एक्शन में दिखें।  वे कर्मियों के साथ शहर के मोहन नगर मुहल्ला पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे लाइन के पास जल निकासी के लिए संभावनाओं पर पदाधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। साथ ही वे ओवर ब्रिज पर भी पहुंचे और लाइट मरम्मती कार्य का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त के इस पहल के बाद से निगम क्षेत्र की जनता में समस्याओं के समाधान कि आस जगी है।       

Exit mobile version