Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

बिहार विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भूमिका रहेगी अहम, माधवी सिंह ने मांझी विधानसभा से शुरू किया जनसम्पर्क

मांझी विधानसभा से जदयू महिला जिलाध्यक्ष ने शुरू किया बूथ सखी अभियान

Manjhi: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं का रोल अहम होगा. महिलाएं नीतीश सरकार में सशक्त हुई हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अहम रहेगी. यह बातें जदयू की महिला जिला अध्यक्ष माधवी सिंह ने मांझी विधानसभा में महिलाओं से मिलकर कहीं. उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं पर पूरा दारोमदार रहेगा. अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जदयू से जोड़ना है. साथ ही साथ नीतीश सरकार की योजनाओं को महिलाओं तक उनके घर-घर पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुरुष कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं महिलाएं भी अब कार्य कर रही हैं. उन्होंने सारण के सभी महिला प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि सभी अपने क्षेत्र से से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ें ताकि हमारी महिलाएं भी जनता का नेतृत्व कर सकेंगी.

323 पंचायतों के 2924 बूथों से जोड़ी जाएंगी महिलाएं

सीएम नीतीश कुमार और सांसद आरसीपी सिंह ने निर्देश पर जदयू महिला जिलाध्यक्ष माधवी सिंह द्वारा ज़िले में महिला सशक्तिकरण के लिए बूथ सखी अभियान की भी शुरुआत कर दी गयी. माधवी सिंह ने कहा कि माझी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से महिलाओं को जोड़ा जाएगा. यह महिला सशक्तिकरण के लिए एक अच्छा कदम है. उन्होंने बताया कि सारण जिले में प्रत्येक महिला प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में जितने भी बूथ है सभी बूथों से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ेंगी ताकि बूथ सखी कार्यक्रम सफल हो सके यह महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक अच्छा कदम साबित होगा. इस तरह जिले में लगभग 2924 से अधिक बूथों से महिलाओं को जोड़ा जाएगा. इस मौके पर जदयू महिला जिलाध्यक्ष ने मांझी विधानसभा के यदि महिला जिलाध्यक्ष मां की सिंह इस दौरान कंवरू-धवरू, मदनसाठ, डुमरी, दुर्गापुर, सैदपुरा,खुर्द गुरदाहा, कोपा सम्होता आदि जगहों का जनसंपर्क किया और महिलाओं के साथ मुलाकात की. उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप समाज में डट कर रहे. नीतीश सरकार उनके हक और न्याय के लिए हमेंशा खड़ी है.

शराबबंदी, दहेज प्रथा रुकने से सीएम पर बढ़ा महिलाओं का विश्वास

माधवी सिंह ने कहा कि बिहार में महिलाओं को उनका हक मिले, न्याय मिले. महिलाओं को बराबरी का हक मिले इसके लिए वह लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि आज 15 सालों में बिहार का जितना विकास हुआ है शायद ही देश के किसी राज्य का हुआ हो. बिहार में महिलाओं को उनका हक मिला है. शराबबंदी करके नीतीश सरकार ने महिलाओं के हित में बहुत बड़ा कार्य किया है. दहेज प्रथा को रोकने में सरकार कामयाब रही है साथ ही साथ भ्रूण हत्या पर रोक लगाने में भी सरकार ने बहुत अच्छा कार्य किया है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का सपना जरूर साकार होगा. नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए जो कार्य किए हैं उसके देखते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाएं नितीश कुमार का साथ देंगी और एक बार फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगी.

इस मौके पर उनके साथ साथ में जयंती राज, गायत्री देवी.उषा देवी,अनिता देवी,लच्छीया देवी रंजन सिंह, शशि सिंह ,सुनील सिंह रमन भारद्वाज मौजूद थे.

Exit mobile version