Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

मांझी: पूर्व मुखिया पति हत्याकांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Chhapra: माँझी थाना क्षेत्र के ग्राम रेवलटोला मनपुरा निवासी पूर्व मुखिया पति हरेन्द्र राय हत्याकांड के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सारण पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि दिनांक 03.06.2023 को माँझी थानान्तर्गत ग्राम रेवलटोला मनपुरा में मुबारकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया पति हरेन्द्र राय की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में माँझी थाना कांड  संख्या-168/23 दर्ज कर गठित एस०आई०टी० गठित की गई थी। गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के नामजद अभियुक्त अभिराज सिंह पिता मुन्ना सिंह, सा० मुबारकपुर थाना माँझी, जिला- सारण को गिरफ्तार किया है।

साथ ही घटना में संलिप्त अन्य नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त अभिराज सिंह पर पूर्व में  रिविलगंज थाना कांड संख्या-60/21, दिनांक- 11.082021. धारा 302 भा०द०वि०, मांझी थाना कांड संख्या-01/ 21 दिनांक 23.03.2021. धारा-392/411 भा०द०वि० और मांझी थाना कांड संख्या-103/21. दिनांक 03.042021, धारा-399/402 भा०द०वि० एवं 25(1-बी) ए/ 20/35 आर्म्स अधि. दर्ज है। 

Exit mobile version