Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

लियो क्लब छपरा टाउन के मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Chhapra: अंतरराष्ट्रीय स्वंयसेवी संस्था लियो क्लब छपरा टाउन ने सावन महोत्सव के अवसर पर एसडीएस पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित किया। 

मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने मेंहदी के कलाकारी का हुनर दिखाया। छात्राओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इस दौरान विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। संस्था की सदस्या लियो शबाना खातून की अध्यक्षता में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष लियो आशुतोष पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राहुल राज, लियो अभिषेक गुप्ता, लियो राजनंदनी सहित अन्य महिलाएं व छात्राएं उपस्थित रही।

इस दौरान स्कूल के प्राचार्य डॉ राकेश सिंह ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता से छात्राओं की क्रियाशीलता, सृजनात्मकता, एकाग्रता एवं मिलकर कार्य करने की क्षमता का विकास होता है।  साथ ही प्रतियोगिताओं से टीम वर्क की भावना आती है।  

Exit mobile version