Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था दर्शन के लिए रवाना

Chhapra: सारण से बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए प्रत्येक वर्ष श्रद्धालु जाते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकला है।

शुक्रवार को छपरा जंक्शन से अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से सारण जिले का पहला जत्था रवाना हुआ। इस जत्था में 800 से अधिक श्रद्धालु रवाना हुए हैं। 

रात से हो रही बारिश के बीच छपरा जंक्शन पर सुबह से ही श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों का जुटना शुरू हो गया था। हर ओर भोले शंकर के जयकारे गूंज रहे थे। जंक्शन परिसर में आम लोगों के लिए भंडार का आयोजन भी किया गया था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

Exit mobile version