Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

बालिका गृह से फरार हुई 3 लड़कियां, भागने के दौरान एक अन्य गंभीर रूप से घायल

Chhapra: छपरा के बालिका गृह से 3 लड़कियों के भागने का मामला सामने आया है। जबकि भागने के क्रम में एक अन्य लड़की गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बालिका गृह के खिड़की से निकलकर 4 लड़कियों ने छत के रास्ते भागने का प्रयास किया जिसमे तीन लड़कियां भागने में कामयाब हो गई। जबकि एक अन्य छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया है।

इस मामले में बालिका गृह की अधीक्षक फराह खातून ने बताया कि कमरे की खिड़की का रॉड निकलकर छत के रास्ते कूदकर 3 लड़कियां फरार हुई हैं। जबकि एक गिरने के कारण घायल होने से फरार नही हो सकी और उसे सर में छोट लगने के कारण अस्पताल ले आया गया है, जहां से चिकित्सकों ने पटना रेफर किया है।

वहीं फरार लड़कियों की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है।

Exit mobile version