Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दी जन्मदिन की बधाई

Chhapra: सारण के समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार सिंह भाजपा नेता ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के जन्मदिन पर 1 जनवरी 2023 को अंग वस्त्र एवं राष्ट्रध्वज तिरंगा देकर बधाई दी।  उन्होंने नए वर्ष 2023 में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के साथ गरीब, पिछड़े, अति पिछड़े वर्ग के लोगों एवं समस्त बिहार वासियों को केंद्र द्वारा सुविधाएं और लाभ मिले इस पर चर्चा किया। 

धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है परंतु भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में गरीब वर्ग समुदाय लोगों को हमेशा उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं।  चाहे वह राशन हो, स्वास्थ्य रोजगार अन्य सभी जरूरी कार्यों पर उनका विशेष ध्यान रहता है साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से उन्होंने सारण के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बात की एवं समस्याओं को अवगत कराया। 

Exit mobile version