Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

छपरा: भाजपा के नैनी शक्ति केन्द्र स्थित वरीय भाजपा नेता कौशल किशोर सिंह के मकान पर भारत की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।

श्री सिंह द्वारा छपरा विधानसभा क्षेत्र के सिताब दियारा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्रक वितरित किया गया जहां उनको और सभी भाजपा नेताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्द्धेन्दु शेखर(जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सारण), अखिलेश्वर कुमार सिंह(सह संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा), राजेंद्र सिंह(पंचायत अध्यक्ष), गरीबनाथ सिंह,मन्टु सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह(पुर्व मंडल उपाध्यक्ष सदर), प्रफुल्ल कुमार एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Exit mobile version