Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गिरिराज, नित्यानंद और रविशंकर प्रसाद को मिली जगह

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का एलान कर दिया है। भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में बिहार के भी चुनिंदा नेताओं को जगह मिली है। बिहार से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय के अलावा सांसद रविशंकर प्रसाद और विधायक भागीरथी देवी को जगह मिली है।

इनके अलावा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, दरभंगा से सांसद गोपाल जी ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।नई कार्यसमिति में भाजपा के बिहार से सांसद राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति, राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की नियुक्त की है। भाजपा की इस नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, राज्यसभा में सदन के नेता केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं।

Exit mobile version