Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह चौहान बने क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी के जिला के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान को बिहार प्रदेश भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया है. प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश कुमार राजू ने मनोनित किया है.

धर्मेन्द्र सिंह चौहान जिला के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी, पूर्व मुख्य प्रवक्ता, सारण लोक सभा के मीडिया प्रभारी के साथ रिविलगंज मंडल में महामंत्री के साथ बिस सूत्री के सदस्य भी रह चुके है. सारण जिला भाजपा में करीब दो दशक से कार्य करते आ रहे है.

धर्मेन्द्र सिंह चौहान को क्रीड़ा प्रकोष्ठ के कार्यसमिति सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी बनाए जाने पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बंशीधर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन सिंह, निवर्तमान भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, पूर्व भाजयुमो महामंत्री वरुण सिंह आदि लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेन्द्र सिंह चौहान एक अच्छे कार्यकर्ता के रूप में जिला में जाने जाते है.

Exit mobile version