Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

सारण के परसा में 500 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Parsa: शनिवार को नगर पंचायत, परसा बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में संगठन महापर्व – सदस्यता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश सिंह सदस्यता प्रभारी परसा विधान सभा शामिल हुए. परसा बाजार में व्यवसायी वर्ग तथा युवा वर्ग में सदस्यता प्राप्त करने का गजब का उत्साह दिखा.

शनिवार को पांच सौ नए लोगों को सदस्य बनाया गया. इस अभियान में रामानंद सिंह मंडल अध्यक्ष दरियापुर, अनिल कुमार सिंह, शैलेश कुमार गिरी, गया सिंह, मनीन्द्र कुमार, सुरेश सिंह, रामजतन सहनी, भूलन जी, अशोक सिंह, कमलेश सिंह, चंदन कुमार, शैलेश कुमार ने घर घर तथा दूकान दूकान घुमकर सदस्य बनाया.

Exit mobile version