Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में छठ घाटों का भाजपा ने किया निरीक्षण

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में ब्रह्मपुर से लेकर रौजा तक छठ घाटों का निरीक्षण भाजपा की टीम ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा ब्रह्मपुर से लेकर रौजा तक छठ घाटों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। अधिकतर जगहों पर स्थानीय नागरिकों के द्वारा छठ घाटों को तैयार किया जा रहा है तथा पंडाल बनाए जा रहे हैं लाइटे लगाई जा रही है। गाँधी विद्यालय के सामने छठ घाट पर जेसीबी से छठ घाट को मरम्मत कराने की विशेष आवश्यकता है। कहीं-कहीं छठ घाटों पर प्रशासन की सहायता की आवश्यकता है। जिला पदाधिकारी से मिलकर स्थिति को अवगत कराया जाएगा तथा समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। छठ घाट निरीक्षण में भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सुपर राय, सत्यानंद सिंह, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सन्नी प्रकाश चंदू आदि ने अपना योगदान दिया।

Exit mobile version