Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

8 राज्यों में गवर्नर बदले, थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल नियुक्त

New Delhi: नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले 8 राज्यों में गवर्नर बदल दिए गए है.

राष्ट्रपति ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है.

वही मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है.

Exit mobile version