Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

सुशील चंद्रा संभालेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार

नई दिल्ली: चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। वे कल यानी मंगलवार को पदभार ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति को आज मंजूरी दे दी।

वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा सुनील अरोड़ा का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल आज समाप्त हो गया। इसे केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने आज अधिसूचित कर दिया।

चंद्रा को 2019 में चुनाव आयोग में शामिल किया गया था। अपने आगामी कार्यकाल में उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में चुनाव होंगे। वहीं चुनाव आयुक्त रहते हुए उनके अंतर्गत 10 राज्यों में चुनाव हुए हैं और नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है।

वे चुनाव आयुक्त से पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे।  वहीं निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के कार्यकाल के दौरान 2019 में लोकसभा चुनाव हुए और कोविड महामारी के दौरान अक्टूबर और नवंबर में बिहार चुनाव संपन्न हुए।

 

Exit mobile version