Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र कोहली का निधन

नई दिल्‍ली: हिन्दी के जाने-माने साहित्यकार डॉ. नरेन्द्र कोहली का शनिवार को निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे।  

कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत दिनों-दिन खराब होती चली गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन, शनिवार को शाम 6.40 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

कोहली को आधुनिक तुलसी के रूप में उनके प्रशंसक मानते हैं। महाकाव्यात्मक उपन्यास विधा के प्रारंभ का श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने पौराणिक कहानियों को आधार बनाकर अभ्युदय, युद्ध, वासुदेव, अहिल्या जैसी पुस्तकें लिखी थी।

कोहली को शलाका सम्मान, साहित्य भूषण, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान पुरस्कार, साहित्य सम्मान और पद्मश्री जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं।

Exit mobile version