Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अमिर चंद का निधन, शोक की लहर

-तवांग में ऑक्सीन की कमी से हुआ निधन

इटानगर (एजेंसी): संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अमिर चंद का शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, उनका निधन तवांग में ऑक्सीजन की कमी से होना बताया गया है। ऑक्सीजन लेबल कम होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका 56 वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को तवांग से हवाई मार्ग से दिल्ली ले जाया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को लाने के लिए कई कार्यकर्ता तवांग के लिए रवाना हो गये हैं।

उल्लेखनीय है कि अमिर चंद ने असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में लंबे समय तक संस्कार भारती के लिए काम किया। उनका पूर्वोत्तर से काफी लगाव था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के रहने वाले थे। इनका मुख्य केंद्र दिल्ली था।

Exit mobile version